विदेश की खबरें | फिलाडेल्फिया ऑर्केस्ट्रा समूह एक बार फिर चीन पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑर्केस्ट्रा दल ने पहली बार सितंबर 1973 में चीन का दौरा किया था, जो अमेरिका-चीन संबंधों में नरमी का एक प्रतीक था। उस वक्त रिचर्ड निक्सन चीन का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे और उन्होंने दोनों देशों के संबंधों में सुधार की कवायद शुरू हुई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ऑर्केस्ट्रा दल ने पहली बार सितंबर 1973 में चीन का दौरा किया था, जो अमेरिका-चीन संबंधों में नरमी का एक प्रतीक था। उस वक्त रिचर्ड निक्सन चीन का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे और उन्होंने दोनों देशों के संबंधों में सुधार की कवायद शुरू हुई थी।

इस यात्रा से पहले ऑर्केस्ट्रा ने कहा था कि उसके 14 सदस्य चीन की यात्रा करेंगे। इस दल में 73 वर्षीय वायलिन वादक डेविड बूथ भी शामिल हैं, जो 50 साल पहले चीन के पहले दौरे में शामिल थे।

बीजिंग के कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद बूथ ने कहा, "चीन के साथ निरंतर 50-वर्षीय संबंध वास्तव में बहुत गहरा और अद्भुत रहा है।"

यह समूह शुक्रवार से 'नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स' में 'चाइना नेशनल सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा' के साथ कार्यक्रम पेश करेगा। संगीत दल तियानजिन, सूजौ और शंघाई जैसे शहरों की भी यात्रा करेगा और स्कूलों और सांस्कृतिक स्थलों पर कार्यक्रम पेश करेगा।

अमेरिका और चीन धीरे-धीरे रिश्तों में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पिछले चार वर्षों में कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा पर प्रतिबंध और दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ती कटुता के कारण काफी हद खराब हो गए थे।

अमेरिका और चीन ने अगले सप्ताह सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक शिखर सम्मेलन में बाइडन और चिनफिंग के बीच बैठक की तैयारी के लिए एक-दूसरे को प्रस्ताव भेजे हैं।

फिलाडेल्फिया ऑर्केस्ट्रा ने अब तक 12 बार चीन का दौरा किया है। आखिरी बार दल ने 2019 में चीन का दौरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान