देश की खबरें | मप्र सरकार ने उपचुनाव हारे सिंधिया के समर्थकों को निगमों में अध्यक्ष नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश सरकार ने 25 भाजपा नेताओं प्रदेश के विभिन्न मंडल और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर शुक्रवार को नियुक्त किया। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सात समर्थक भी शामिल हैं जो विधानसभा उपचुनाव में पराजित हो गए थे।

भोपाल, 24 दिसंबर मध्य प्रदेश सरकार ने 25 भाजपा नेताओं प्रदेश के विभिन्न मंडल और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर शुक्रवार को नियुक्त किया। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सात समर्थक भी शामिल हैं जो विधानसभा उपचुनाव में पराजित हो गए थे।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियुक्तियों की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उपचुनाव हारने वाले नेताओं में इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया, ऐदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज कंसाना और जसवंत जाटव को विभिन्न निगमों में अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। इन सात नेताओं में से इमरती देवी, ऐदल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडोतिया उपचुनाव हारने के समय प्रदेश सरकार में मंत्री थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इमरती देवी को लघु उद्योग निगम, ऐदल सिंह कंसाना को मध्य प्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम, रणवीर जाटव को संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम, गिर्राज दंडोतिया को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम, मुन्ना लाल गोयल को मध्य प्रदेश बीज एवं कृषि विकास निगम, जसवंत जाटव को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम और रघुराज कंसाना को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, शैलेंद्र शर्मा को मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण मंडल, विनोद गोटिया को मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम और आशुतोष तिवारी को मप्र भवन बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अमिता छपरा को महिला वित्त और विकास निगम का अध्यक्ष, निर्मला बरेला को मप्र एससी/एसटी वित्त विकास निगम का अध्यक्ष तथा जयपाल सिंह चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान