देश की खबरें | लापता लड़की को बरामद करने के बाद अदालत में पेश किया गया, गर्भवती होने के चलते मां ने रखने से मना किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने उस नाबालिग लड़की को आश्रय गृह भेज दिया, जिसकी मां ने बेटी के गर्भवती होने के कारण उसे रखने से मना कर दिया है। वह करीब दो महीने पहले लापता हो गई थी।

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने उस नाबालिग लड़की को आश्रय गृह भेज दिया, जिसकी मां ने बेटी के गर्भवती होने के कारण उसे रखने से मना कर दिया है। वह करीब दो महीने पहले लापता हो गई थी।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति शालिंदर कौर की पीठ ने दिल्ली पुलिस को लड़की को राष्ट्रीय राजधानी के हरि नगर में 'निर्मल छाया' आश्रय गृह में ले जाने का निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय लड़की की मां की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिका में पुलिस अधिकारियों को उनकी बेटी को पेश करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जो सितंबर से लापता थी और संदेह था कि वह एक लड़के के साथ भाग गई है।

याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय को बताया कि लड़की को इलाके का एक लड़का बहला-फुसलाकर ले गया, जिसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका कथित तौर पर अश्लील वीडियो बना लिया है। उसके खिलाफ सितंबर में मामला दर्ज कराया गया था।

तीन नवंबर को पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया गया है। लड़की ने बताया कि वह छह सप्ताह की गर्भवती है।

जब लड़की को अदालत में पेश किया गया, तो पीठ ने उससे बातचीत की और उसने न्यायाधीशों को अपनी गर्भावस्था के बारे में बताया। उसने अपने माता-पिता के पास लौटने की इच्छा भी जताई।

लड़की के माता-पिता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि उनकी नाबालिग बेटी किसी लड़के साथ चली गई थी या गर्भवती हो गई है। उन्होंने कहा कि वे उसे अपने घर नहीं ले जाना चाहते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड