विदेश की खबरें | भारतीय उच्चायोग ने सिंगापुर के लोगों को परोसे ओडिशा के व्यंजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ‘ओडिशा फूड फेस्टिवल’ के तहत 120 से अधिक विशेष अतिथियों की मेजबानी की, जिसमें ओडिशा के व्यंजन परोसे गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 12 अप्रैल सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ‘ओडिशा फूड फेस्टिवल’ के तहत 120 से अधिक विशेष अतिथियों की मेजबानी की, जिसमें ओडिशा के व्यंजन परोसे गए।

सिंगापुर में 10 से 12 अप्रैल तक ‘ओडिशा फूड फेस्टिवल’ का आयोजन ओडिशा पर्यटन, ‘ग्लोबल स्कूल्स फाउंडेशन’ (जीएसएफ) और ‘ओड़िया सोसाइटी सिंगापुर’ के सहयोग से किया गया।

महोत्सव के तहत, उच्चायोग ने सिंगापुर सरकार, मीडिया, व्यापार और सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया।

इस कार्यक्रम में ओडिशा की समृद्ध और विविध पाक परंपराओं की झलक पेश की गयी और मेहमानों को ओडिशा के लोकप्रिय व्यंजन परोसे गए। इस आयोजन ने ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी प्रदान किया।

महोत्सव में 10 अप्रैल को ओडिशा के व्यंजनों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों को पारंपरिक ओड़िया व्यंजन पकाने के तरीके सिखाए गए।

ओडिशा पर्यटन विभाग ने महोत्सव के लिए ओडिशा से दो अनुभवी ‘शेफ’ नियुक्त किए हैं।

होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) भुवनेश्वर के ‘कैटरिंग टेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष संबित सुमन ने कहा, ‘‘हमें सिंगापुर में आकर और सिंगापुरवासियों के साथ ओडिशा के व्यंजन साझा करके खुशी हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहला ऐसा महोत्सव है जिसे हम सिंगापुर में आयोजित कर रहे हैं और इसका उद्देश्य दुनिया भर में ओडिशा के व्यंजनों का प्रचार करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान