देश की खबरें | युवती ने सोशल मीडिया के जरिए बने दोस्त पर बलात्कर का आरोप लगाया: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में 21 वर्षीय युवती ने एक युवक पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि उसकी आरोपी से डिजिटल माध्यम से दोस्ती हुई थी।
गुरुग्राम, 21 जून हरियाणा के गुरुग्राम में 21 वर्षीय युवती ने एक युवक पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि उसकी आरोपी से डिजिटल माध्यम से दोस्ती हुई थी।
पुलिस ने मंगलवार को कहा कि युवती केंद्रीय लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही है।
अपनी शिकायत में उसने कहा कि उसकी फेसबुक के जरिए हिसार के एक युवक से दोस्ती हुई थी।
युवती ने कहा, “एक दिन जब हम मिले तो मेरे फेसबुक दोस्त ने मेरे साथ बलात्कार किया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझसे शादी करने का वादा किया। अब उसने मुझसे शादी करने से इनकार कर दिया है और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है।”
शिकायत के बाद सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सदर थाने के प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया, “ हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)