देश की खबरें | राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम मतदान है: सीईसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम मतदान है।

रांची, 13 अप्रैल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम मतदान है।

कुमार ने कहा कि जब भी चुनाव हो, पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

कुमार ने रांची में पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम मतदान है। वोट डालने के लिए व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना जरूरी है। भारत का कोई भी पात्र नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उसे मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए।’’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी चुनाव होता है, मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए।’’

कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा।

इससे पहले उन्होंने रांची के बाहरी इलाके दशम फाल में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ एक चर्चा की।

बीएलओ ने मतदान के दौरान दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में अपने अनुभव और प्रयासों को साझा किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव के दौरान घर पर सर्वेक्षण, बीएलओ ऐप, मतदान समय प्रबंधन और अन्य संबंधित मामलों में बीएलओ के अनुभवों के बारे में भी जाना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें