देश की खबरें | नागपुर कारखाने में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर जिले में एक एल्युमीनियम संयंत्र में विस्फोट के कारण गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों की शनिवार को मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नागपुर, 12 अप्रैल नागपुर जिले में एक एल्युमीनियम संयंत्र में विस्फोट के कारण गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों की शनिवार को मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है, जबकि कंपनी ने प्रत्येक को 55 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य पांच श्रमिकों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विस्फोट शुक्रवार शाम सात बजे नागपुर जिले के उमरेड एमआईडीसी में एमएमपी एल्युमीनियम इंडस्ट्रीज में हुआ था।

उमरेड पुलिस थाने के निरीक्षक धनजी झलक ने बताया, “नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती दो श्रमिकों की शनिवार तड़के मौत हो गई, जबकि आग बुझने के बाद कंपनी में तीन श्रमिक मृत पाए गए थे।”

सभी मृतक नागपुर जिले के रहने वाले थे। उनकी पहचान निखिल निहारे (24), निखिल शेंडे (25), अभिषेक जांगड़ (20), पीयूष वासुदेव दुर्गे (21) और सचिन पुरूषोत्तम मसराम (26) के रूप में हुई है।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (जो नागपुर के संरक्षक मंत्री भी हैं) ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।

बावनकुले ने कहा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर मैंने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और कंपनी प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के साथ बैठक की। सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता और घायलों के इलाज के लिए सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कंपनी को पीड़ितों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।"

मंत्री ने बताया कि कंपनी ने मृतकों के परिवारों को 55-55 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई है। घायलों को 30-30 लाख रुपए दिए जाएंगे और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

बावनकुले ने कहा, "स्थिति का जायजा लेने के लिए तत्काल एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। मैंने प्रशासन को घटना की गहन जांच करने का निर्देश दिया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान