देश की खबरें | सिंगापुर में आग लगने की घटना में घायल हुए बेटे की हालत स्थिर : पवन कल्याण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने रविवार को कहा कि हाल में सिंगापुर में एक ग्रीष्मकालीन शिविर में आग लगने की घटना में जख्मी हुए उनके बेटे मार्क शंकर की हालत अब स्थिर है तथा उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

अमरावती, 13 अप्रैल आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने रविवार को कहा कि हाल में सिंगापुर में एक ग्रीष्मकालीन शिविर में आग लगने की घटना में जख्मी हुए उनके बेटे मार्क शंकर की हालत अब स्थिर है तथा उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

एक आभार संदेश में जनसेना पार्टी प्रमुख ने संकट के दौरान मिले भारी समर्थन की सराहना की।

पवन कल्याण ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सिंगापुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मेरे बेटे शंकर की हालत स्थिर है और उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रार्थना और समर्थन के लिये वह सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

शंकर सिंगापुर में एक स्कूल में आग लगने की घटना में घायल हो गए थे। घटना में एक बच्ची की मौत हो गई थी।

आठ अप्रैल को उन्हें और कई अन्य बच्चों को वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों ने बचा लिया था।

इससे पहले, पवन कल्याण ने संकट के दौरान चिंता जताने और उत्साहवर्धन करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट