देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मूसी नदी पुनरुद्धार कार्य में तेजी लाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अधिकारियों से मूसी नदी पुनरुद्धार परियोजना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने और शहर में विशाल मीर आलम टैंक पर प्रस्तावित पुल के लिए जून में निविदाएं आमंत्रित करने के लिए कहा।

हैदराबाद, 11 अप्रैल तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अधिकारियों से मूसी नदी पुनरुद्धार परियोजना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने और शहर में विशाल मीर आलम टैंक पर प्रस्तावित पुल के लिए जून में निविदाएं आमंत्रित करने के लिए कहा।

रेड्डी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर में गांधी स्मारक बापू घाट पर प्रस्तावित ‘गांधी सरोवर’ और मीर आलम टैंक पर प्रस्तावित पुल के मॉडल पर भी चर्चा की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मूसी नदी पुनरुद्धार कार्य में तेजी लाने को कहा

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जून में मीर आलम टैंक पुल के लिए निविदाएं आमंत्रित करने से पहले विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), योजनाएं, सर्वेक्षण और प्रस्ताव तैयार करें।

सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि परियोजना के लिए परामर्श एजेंसियों द्वारा तैयार किए गए पुल के मॉडल डिजाइन पर एक ‘पावर-पॉइंट’ प्रस्तुति मुख्यमंत्री को दी गई।

रेड्डी ने सुझाव दिया कि 2.5 किलोमीटर लंबे पुल को भव्य तरीके से बनाया जाना चाहिए, साथ ही इस पर यात्रा करने वालों और आगंतुकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक में यह निर्णय किया गया कि मीर आलम टैंक में तीन द्वीप जैसे स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

रेड्डी ने कहा कि द्वीपों में ‘पक्षियों का स्वर्ग’ और झरने विकसित किए जाने चाहिए, जिससे सिंगापुर के प्रसिद्ध गार्डन ‘बाय द बे’ की झलक आए।

उन्होंने कहा कि द्वीप क्षेत्रों को विवाह स्थल के रूप में भी विकसित किया जाना चाहिए, साथ ही सम्मेलन केंद्र, एडवेंचर पार्क, थीम पार्क और एम्फीथिएटर के अलावा रिसॉर्ट, होटल और पर्यटकों के लिए नौका विहार की सुविधा भी होनी चाहिए।

रेड्डी ने कहा कि डीपीआर में टैंक में पानी की सफाई और सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल में परियोजनाओं को विकसित करने की योजना होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि योजनाओं में टैंक में पानी की उपलब्धता और बाढ़ के दौरान पानी के प्रवाह की गति के बारे में विवरण शामिल होना चाहिए, साथ ही जल विज्ञान और पर्यावरण से संबंधित सर्वेक्षण भी किया जाना चाहिए।

रेड्डी ने यह भी सुझाव दिया कि प्रस्तावित मीर आलम टैंक ब्रिज और द्वीप क्षेत्रों को निकटवर्ती नेहरू प्राणी उद्यान से जोड़ा जाना चाहिए। राज्य सरकार के पास शहर से होकर बहने वाली मूसी नदी के पुनरुद्धार के लिए बड़ी योजनाएं हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now