देश की खबरें | हाथरस में सूखी नहर में महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सूखी नहर में रविवार सुबह महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हाथरस (उप्र), 13 अप्रैल हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सूखी नहर में रविवार सुबह महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना की सूचना पर हाथरस गेट पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गयी।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गांव दयानतपुर निवासी संजय कुमार की पत्नी रचना (50) के रूप में हुई।

उसने बताया कि महिला के गले में दुपट्टा बंधा मिला, जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार रचना मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और हर सुबह घर से निकलकर देर शाम को लौटती थी। उन्होंने बताया कि वह शनिवार सुबह घर से निकली थी, लेकिन रात को वापस नहीं लौटी।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया, ‘‘हमने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रचना के पति किसान हैं और उनके दो वयस्क बेटे हैं।’’

पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड