देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में अलग-अलग जगहों पर फंदे से लटके मिले दो विवाहिताओं के शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो विवाहितओं के शव कथित तौर पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 जून मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो विवाहितओं के शव कथित तौर पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव में शनिवार को विवाहिता गुड़िया (27) अपने कमरे में फंटे से लटकी मिली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) देवव्रत बाजपेयी ने बताया, ‘‘पुलिस ने गुड़िया के पति सोहनवीर, ससुर बलराम, सास माया समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।’’
महिला के भाई जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है जिसमें आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में उसका शव फंदे से लटका दिया गया।
पुलिस ने बताया कि गुड़िया की शादी चार साल पहले सोहनवीर से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
एक अन्य घटना में, जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के तालडा गांव में शनिवार को विवाहिता उर्षि (36) घर में फंदे से लटकी मिली।
पुलिस ने महिला के पति सुधीर समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और सुधीर को हिरासत में ले लिया है।
महिला के परिवार की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उर्षि की शादी छह साल पहले सुधीर से हुई थी। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)