विदेश की खबरें | सऊदी अरब में तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में ‘‘बहारी तत्व’’ का हाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब के तटीय शहर जेद्दा में तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में ‘बहारी तत्व’ का हाथ था।
दुबई, 15 दिसम्बर सऊदी अरब के तटीय शहर जेद्दा में तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में ‘बहारी तत्व’ का हाथ था।
नौवहन कम्पनी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अमेरिकी निर्वाचन मंडल ने जो बाइडन को अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुना.
कंपनी ने बताया कि ‘बीडब्ल्यू राइन’ पर सोमवार सुबह हमला किया गया था। ‘बीडब्ल्यू राइन’ के ऊपर सिंगापुर का ध्वज था। सऊदी अरब के ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर इस महीने हुआ यह चौथा हमला है।
जेद्दा बंदरगाह को थोड़ी देर के लिए बंद भी किया गया।
उसने बताया कि ‘रिमोट’ संचालित एक बम से लैस नौका की वजह से विस्फोट हुआ, जिसका इस्तेमाल एक समय पर यमन के हुती विद्राहियों द्वारा किया जाता था।
‘बीडब्ल्यू ग्रुप’ के अधीन आने वाली टैंकर कम्पनी ‘हाईफना’ ने कहा कि नौका पर एक ‘‘बाहरी तत्व’’ ने हमला किया। हमले से विस्फोट हुआ और नौका में आग लग गई।
हमले की हालांकि अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)