देश की खबरें | शिवगिरि में इस बार वार्षिक तीर्थयात्रा कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वरकला स्थित शिवगिरि मठ में होने वाला वार्षिक शिवगिरि तीर्थयात्रा कार्यक्रम इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

वरकला (केरल),12 दिसंबर केरल के वरकला स्थित शिवगिरि मठ में होने वाला वार्षिक शिवगिरि तीर्थयात्रा कार्यक्रम इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता श्री नारायण गुरू की याद में यह वार्षिक आयोजन किया जाता है। मठ के 88वें समारोह में प्रतिदिन एक हजार से कम श्रद्धालु मौजूद रहेंगे, इसके अलावा जाने माने वक्ता ऑनलाइन संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े | केरल के Pothys Mall में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, भारी डिस्काउंट मिलने पर लोगों की उमड़ी भीड़- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बंद कराया मॉल.

मठ प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीन दिन की तीर्थयात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ इस बार का आयोजन कोविड-19 प्रोटाकॉल के अनुसार होगा। यह 30दिसंबर से एक जनवरी तक चलेगा।’’

यह भी पढ़े | Telangana: हैदराबाद की केमिल फैक्ट्री में भीषण आग, आठ लोग झुलसे.

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट वीआर विनोद की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में मठ के अधिकारियों ने कहा कि भीड़भाड़ से बचने के लिए शिवगिरि में प्रतिदिन एक हजार से कम श्रद्धालुओं को आने की इजाजत होगी।

गौरतलब है कि शिवगिरि मठ श्री नारायण धर्म संघम का मुख्यालय है। इसकी स्थापना ‘‘ एक जाति, एक धर्म और एक ईश्वर’’ की उनकी शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान