देश की खबरें | वाराणसी में तोड़फोड़ में लिप्त लोगों से नुकसान की रकम वसूली जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ की गतिविधि में लिप्त पाए गए लोगों की जानकारी गुप्त सूत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों से जुटाई जा रही है और घटना में लिप्त व्यक्तियों से वसूली के लिए उनके नाम दावा प्राधिकरण को भेजे जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वाराणसी (उप्र), 19 जून अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ की गतिविधि में लिप्त पाए गए लोगों की जानकारी गुप्त सूत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारियों से जुटाई जा रही है और घटना में लिप्त व्यक्तियों से वसूली के लिए उनके नाम दावा प्राधिकरण को भेजे जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि ‘‘अग्निपथ भर्ती योजना’’ के विरोध में हिंसक प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर पकड़े गए उपद्रवी तत्वों से सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वाराणसी में उपद्रवी तत्वों ने कुल 36 बसों को नुकसान पहुंचाया जिससे 12,97,439 रुपए की क्षति हुई है। अब तक कुल 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि थाना सिगरा एवं जैतपुरा से गाजीपुर जिला की ग्राम सभा-पचरुखवा, रेहरी मालीपुर, जौनपुर के ग्राम- नगोली, सैदखानपुर, गोबरा, बहरीपुर, लाल मझवार, भगरी एवं खवाजपुरा, जिला आजमगढ़ के ग्राम सभा रासेपुर, जिला मऊ के ग्राम सभा कुसवू तथा जिला वाराणसी के ग्राम सभा-हथियर, हजीपुर, मुढ़ादेव, देवराईदान, चोलापुर एवं गोसाईपुर से लोगों को पकड़ा गया है।

जिलाधिकारी ने नौजवानों से किसी के बहकावे में नहीं आने किसी भी अराजक कार्य में लिप्त नहीं होने की अपील की। पिछले 17 जून को परिवहन निगम, वाराणसी क्षेत्र एवं वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की कुल 36 बसों को 100-150 उपद्रवियों ने पथराव कर और डंडे से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इससे परिवहन निगम वाराणसी क्षेत्र को 4,06,950 रुपये एवं वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को 8,90,489 रुपये की क्षति हुई।

तोड़फोड़ की इन घटनाओं के संबंध में तीन प्राथमिकी थाना सिगरा, दो प्राथमिकी थाना जैतपुरा और एक प्राथमिकी थाना कैंट वाराणसी में दर्ज कराई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान