देश की खबरें | सोमालिया के किसमायो शहर में आतंकवादियों ने होटल पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के मुताबिक हमले से थोड़ी देर पहले विस्फोटकों से भरी हुई एक कार होटल के गेट से भी टकराई थी।

पुलिस के मुताबिक हमले से थोड़ी देर पहले विस्फोटकों से भरी हुई एक कार होटल के गेट से भी टकराई थी।

अधिकारियों ने कहा कि बंदूकधारी अब भी तवाकल होटल के अंदर हैं और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं। इस्लामिक चरमपंथी समूह अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस अधिकारी अबशीर उमर ने द एसोसिएटेड प्रेस को फोन पर बताया कि यह हमला तब शुरू हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर द्वारा चलाई जा रही कार होटल के प्रवेश द्वार से टकरा गई और फिर विस्फोट हो गया।

इस विस्फोट के कारण सड़क के किनारे कई छोटी दुकानें नष्ट हो गईं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक विस्फोट के समय होटल में कुछ सरकारी अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक दोपहर का भोजन कर रहे थे। हमले में हताहत होने वाले लोगों की संख्या के बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जुबालैंड राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद नसी गुलेद ने कहा कि तीन हमलावर होटल के परिसर में घुसे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल जल्द हमलावरों को खत्म कर देंगे।

यह होटल सरकारी अधिकारियों की बैठकों के स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय है।

किसमायो राजधानी मोगादिशु से करीब 500 किलोमीटर दूर है।

अल-कायदा से संबंध रखने वाला संगठन अल-शबाब नियमित रूप से सोमालिया में हमले करता रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी