देश की खबरें | तेलंगाना सचिवालय परिसर में मंदिर, मस्जिद, चर्च का उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के नए सचिवालय परिसर में निर्मित एक मंदिर, मस्जिद और एक चर्च का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव तीनों धार्मिल स्थलों में आयोजित की गई विशेष प्रार्थना में शामिल हुए।

हैदराबाद, 25 अगस्त तेलंगाना के नए सचिवालय परिसर में निर्मित एक मंदिर, मस्जिद और एक चर्च का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव तीनों धार्मिल स्थलों में आयोजित की गई विशेष प्रार्थना में शामिल हुए।

इस मौके पर कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी, उनके छोटे भाई एवं विधानसभा में एआईएमआईएम के सदन के नेता अकबरुद्दीन औवेसी मस्जिद के उद्घाटन के दौरान उपस्थित रहे।

मस्जिद में मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में भाईचारा बनाए रखने के सरकार के प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना सचिवालय परिसर में एक मंदिर, चर्च और मस्जिद बनाए गए हैं। यह देश के लिए सद्भाव और भाईचारे का एक बड़ा उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने 30 अप्रैल को नए सचिवालय का उद्घाटन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\