देश की खबरें | तेलंगाना: कविता ने विद्युत आपूर्ति को लेकर भाजपा नेता रेड्डी की टिप्पणियों की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरसी) की विधान पार्षद के. कविता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जी. किशन रेड्डी से मंगलवार को कहा कि वह राज्य में केंद्र द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराए जाने का ‘‘झूठ’’ न फैलाएं।

हैदराबाद, सात नवंबर तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरसी) की विधान पार्षद के. कविता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जी. किशन रेड्डी से मंगलवार को कहा कि वह राज्य में केंद्र द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराए जाने का ‘‘झूठ’’ न फैलाएं।

कविता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के प्रयासों से विद्युत अधिशेष वाला राज्य बना है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की अधिकतम विद्युत मांग 15,500 मेगावाट है जबकि राष्ट्रीय तापविद्युत निगम (एनटीपीसी) संयंत्र केवल 680 मेगावाट की आपूर्ति करता है, जो राज्य द्वारा उपयोग की जाने वाली बिजली का केवल चार प्रतिशत है।

कविता ने रेड्डी से कहा, ‘‘कृपया यह झूठ फैलाना छोड़िए कि केंद्र सरकार किस प्रकार निर्बाध आपूर्ति कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह केसीआर गारू के प्रयास हैं कि तेलंगाना अब विद्युत अधिशेष वाला राज्य है। केसीआर की जय हो। बीआरएस की जय हो।’’

रेड्डी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तेलंगाना के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र ने तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में भारत का सबसे उच्च तकनीक वाला एनटीपीसी संयंत्र स्थापित किया है, जिसके चरण 1 (800 मेगावाट) को लगभग 6,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान