देश की खबरें | तेलंगाना एसीबी ने फॉर्मूला ई-रेस मामले में के टी रामा राव को 16 जून को पेश होने के लिए नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फॉर्मूला ई-रेस मामले में चल रही जांच के तहत बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव को 16 जून को पेश होने का नोटिस दिया है। बीआरएस के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 13 जून तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फॉर्मूला ई-रेस मामले में चल रही जांच के तहत बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव को 16 जून को पेश होने का नोटिस दिया है। बीआरएस के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रामा राव को 16 जून को सुबह 10 बजे एसीबी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

एसीबी ने इससे पहले रामा राव को 28 मई को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने अमेरिका व ब्रिटेन की उनकी निर्धारित यात्रा के मद्देनजर समय मांगा था।

रामा राव ने तब इस कार्रवाई को उनके खिलाफ “राजनीतिक प्रतिशोध” बताते हुए मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा था।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष से इस वर्ष जनवरी में एसीबी ने फॉर्मूला ई-रेस मामले के संबंध में पूछताछ की थी। रामा राव पिछली बीआरएस सरकार के दौरान नगर प्रशासन मंत्री थे।

एसीबी ने पिछली बीआरएस सरकार के दौरान फरवरी 2023 में हैदराबाद में फॉर्मूला ई-रेस आयोजित करने के लिए कथित भुगतान को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इनमें से ज्यादातर भुगतान बिना मंजूरी के विदेशी मुद्रा में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now