देश की खबरें | रिचडर्स को खरीदने के लिये स्टोक्स और कमिंस की कुल रकम से ज्यादा देती टीमें : इयान स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने कहा है कि टी20 क्रिकेट में विवियन रिचडर्स दर्शकों के पसंदीदा बल्लेबाज होते और फ्रेंचाइजी उन पर बेन स्टोक्स और पैट कमिंस जैसे मौजूदा सितारों पर खर्च की गई कुल रकम से भी ज्यादा दाम लगाने को तत्पर रहतीं ।

जियो

नयी दिल्ली , दो जून न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने कहा है कि टी20 क्रिकेट में विवियन रिचडर्स दर्शकों के पसंदीदा बल्लेबाज होते और फ्रेंचाइजी उन पर बेन स्टोक्स और पैट कमिंस जैसे मौजूदा सितारों पर खर्च की गई कुल रकम से भी ज्यादा दाम लगाने को तत्पर रहतीं ।

विश्व कप 1975 और 1979 के विजेता वेस्टइंडीज के रिचडर्स अपने दौर के सबसे आक्रामक बल्लेबाज रहे । उन्होंने 121 टेस्ट में 8540 और 187 वनडे में 6721 रन बनाये ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के कार्यालय में 13 लोग COVID-19 से संक्रमित: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्मिथ ने आईसीसी की वीडियो सीरिज ‘इनसाइड आउट ’ में कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि विव रिचडर्स किसी भी दशक में किसी भी प्रारूप में बेहतरीन खिलाड़ी होते । उनका स्ट्राइक रेट देखो जो उस समय सबसे ज्यादा था । यह टी20 का स्ट्राइक रेट था जबकि यह प्रारूप उस समय था भी नहीं ।’’

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर का मानना है कि रिचडर्स अगर टी20 खेल रहे होते तो फ्रेंचाइजी में उन्हें लेने के लिये होड़ मची होती । कमिंस और स्टोक्स पर मिलाकर जितना खर्च हुआ है, टीमें उससे ज्यादा में उन्हें खरीदने को तत्पर होती । ये दोनों आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं ।

यह भी पढ़े | ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने का पीएम मोदी ने बताया फार्मूला, बोले- फिर तेजी से उठ खड़ी होगी हमारी अर्थव्यवस्था.

स्मिथ ने कहा ,‘‘वह टी20 क्रिकेट में लीजैंड होते । उन पर कमिंस, स्टोक्स पर मिलाकर खर्च हुई रकम से ज्यादा दाम लगता । वह दर्शकों को जबर्दस्त मनोरंजन देते ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी आप सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ विश्व एकादश चुनेंगे तो उनका नाम हमेशा जेहन में रहेगा ।’’

उन्होंने कहा कि इतने साल में कईबल्लेबाजों ने कई रिकार्ड बनाये लेकिन गेंदबाजी की धज्जियां उधेड़ने का ऐसा हुनर बिरला ही देखने को मिलता है ।

स्मिथ ने यह भी कहा कि विशेषज्ञ विकेटकीपर अब अतीत की बात हो गई है । उन्होंने कहा ,‘‘मुझे लगता है कि अब यह बीते जमाने की बात हो गई । अब विकेटकीपर बल्लेबाजों का चलन है और यह सिलसिला एडम गिलक्रिस्ट से शुरू हुआ ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि रन बनाना विकेटकीपिंग के हुनर का विकल्प नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यदि मैं विराट कोहली , रोहित शर्मा या डेविड वार्नर का कैच शुरू में ही छोड़ दूं तो मेरे 40 रन बनाने का क्या फायदा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी