देश की खबरें | पंजाब में बस संचालकों को कर में राहत
जियो

चंडीगढ़, एक जून पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित परिवहन सेक्टर को सोमवार को राहत देते हुए गैर वातानुकूलित बसों के लिए प्रति किलोमीटर की यात्रा पर कर में कटौती की है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वह वाहन मालिकों को 30 जून तक बिना जुर्माने अथवा ब्याज के बकाए कर का भुगतान करने की अनुमति दे।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में सोमवार को 2361 नए मरीज पाए गए, 76 लोगों की मौत: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने प्रति वाहन प्रति किलोमीटर प्रति दिन कर 2.80 रुपए से घटा कर 2.69 रुपए करने के आदेश दिए।

बयान में कहा गया कि हजारों लोग परिवहन क्षेत्र से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तरीके से जुड़े हैं और उससे अपनी आजीविका चला रहे है। संकट के इस वक्त में ऐसे कदम उनकी मुश्किलों को कुछ कम करेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा- जब 130 करोड़ लोग एक भावना के साथ आते हैं, तो ये संग ही संगीत बन जाता है.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के बाद बस सेवा बंद होने से गैर वातानुकूलित बसों के संचालकों को भारी नुकसान हुआ है।

प्रधान सचिव (परिवहन) के शिव प्रसाद ने कहा कि इस निर्णय का मकसद तत्काल राहत प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि इस कदम से इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों के हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)