जरुरी जानकारी | टाटा पावर का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में बढ़कर 1,017 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,017.41 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर निजी क्षेत्र की बिजली कंपनी टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,017.41 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार यह सूचना दी। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी ने 935.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टाटा पावर की कुल आय सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में 16,029.54 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14,181.07 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसके शुद्ध लाभ में 84 प्रतिशत का महत्वपूर्ण योगदान मुख्य कारोबार का रहा। जबकि कोयला खनन कार्यों सहित विदेशी संयुक्त उद्यमों के योगदान में गिरावट बनी हुई है।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने वित्तीय प्रदर्शन के लिहाज एक और मजबूत तिमाही दर्ज की है। हमारे सभी मुख्य कारोबार के मजबूत योगदान से वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वित्तीय सूझबूझ, बेहतर परिचालन के साथ-साथ व्यापार में मजबूती और विविधीकरण ने लाभ में बढ़त बनाये रखने में मदद की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी