देश की खबरें | तमिलनाडु: नयनार नागेंद्रन का अगला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नयनार नागेंद्रन का अगला पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है क्योंकि इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार हैं।

चेन्नई, 11 अप्रैल तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नयनार नागेंद्रन का अगला पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है क्योंकि इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार हैं।

नागेंद्रन को अगर निर्वाचित घोषित किया जाता है तो वह मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का स्थान लेंगे। अन्नामलाई के बारे में माना जा रहा है कि द्रविड़ राजनीति के गढ़ में उनके उत्कृष्ट काम के लिए उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में कोई भूमिका दी जाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कामकाज की समीक्षा करने और 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन संबंधी मामलों पर चर्चा करने के लिए चेन्नई में हैं। उन्होंने कहा कि अन्नामलाई ने ‘‘सराहनीय उपलब्धियां’’ हासिल की हैं।

शाह ने सोशल मीडिया मंच पर कहा, ‘‘तमिलनाडु भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल श्री नयनार नागेंद्रन जी का नामांकन प्राप्त हुआ है। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के रूप में श्री के.अन्नामलाई जी ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चाहे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना हो या पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाना हो, अन्नामलाई जी का योगदान अभूतपूर्व रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अन्नामलाई जी के संगठनात्मक कौशल का पार्टी के राष्ट्रीय ढांचे में लाभ उठाएगी।’’

नागेंद्रन वर्तमान में तमिलनाडु भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वह ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में थे। वे टी नगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय ‘कमलालयम’ में पहुंचने वाले पहले उम्मीदवार थे और उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव वर्तमान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भाजपा विधायक एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट