देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री ने श्रीलंका यात्रा खुद रद्द की थी, केंद्र को दोष क्यों?: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष नारायण तिरुपति ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के मंत्री थंगम थेन्नारसु ने अपनी श्रीलंका यात्रा स्वेच्छा से रद्द की थी, जबकि केंद्र सरकार ने उन्हें ‘नाम 200’ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पड़ोसी देश जाने की इजाजत दे दी थी।

चेन्नई, सात नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष नारायण तिरुपति ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के मंत्री थंगम थेन्नारसु ने अपनी श्रीलंका यात्रा स्वेच्छा से रद्द की थी, जबकि केंद्र सरकार ने उन्हें ‘नाम 200’ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पड़ोसी देश जाने की इजाजत दे दी थी।

सत्तारूढ़ द्रमुक पर "मूर्खतापूर्ण राजनीति" करने का आरोप लगाते हुए तिरुपति ने कहा कि थेन्नारसु ने केंद्र की ओर से यात्रा को मंजूरी देने से पहले ही श्रीलंका के लिए विमान का टिकट रद्द करा दिया था।

तिरुपति ने यह भी कहा कि श्रीलंका की सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का वीडियो भाषण प्रसारित नहीं किया जा सका, क्योंकि यह देर से प्राप्त हुआ था।

वह राज्य सरकार के मंत्री के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें थेन्नारसु ने कहा था कि उन्हें ‘नाम 200’ (हम 200) में शामिल होने के लिए एक नवंबर को रात साढ़े आठ बजे तक केंद्र सरकार से ‘राजनीतिक मंजूरी’ नहीं मिली, जिस वजह से उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। यह कार्यक्रम श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों (आईओटी) के आगमन की द्विशताब्दी पर आयोजित किया गया था।

मंत्री ने सोमवार को विरुदुनगर में पत्रकारों से बात करते हुए पूछा था कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का वीडियो संबोधन क्यों प्रसारित नहीं किया गया?

थेन्नारसु ने कहा, “ मुझे एक नवंबर की रात को अपनी श्रीलंका यात्रा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि रात साढ़े आठ बजे तक मुझे केंद्र सरकार से 'राजनीतिक' मंजूरी नहीं मिल सकी थी।”

उन्हें कोलंबो में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान