विदेश की खबरें | रणनीतिक स्थिति’ का लाभ उठाकर दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहा है चीन : पोम्पिओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने आरोप लगाया है कि चीन जमीनी स्तर पर अपनी ‘‘रणनीतिक स्थिति’’ का अपने लाभ के लिए उपयोग कर रहा है और दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। भारत के साथ लगी अपनी सीमा पर भी वह लंबे समय से इसी तरह की हरकत कर रहा है।

वाशिंगटन, एक जून अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने आरोप लगाया है कि चीन जमीनी स्तर पर अपनी ‘‘रणनीतिक स्थिति’’ का अपने लाभ के लिए उपयोग कर रहा है और दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। भारत के साथ लगी अपनी सीमा पर भी वह लंबे समय से इसी तरह की हरकत कर रहा है।

चीन-भारत सीमा पर और दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन के आक्रामक रवैये के संबंध में ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ साक्षात्कार में एक सवाल पर पोम्पिओ ने कहा कि चीन की तरफ से पैदा किया जा रहा खतरा वास्तविक है ।

यह भी पढ़े | सऊदी अरब ने फिर से खोलीं 90 हजार मस्जिदें, मक्का अब भी बंद.

उन्होंने कहा , ‘‘इस दिशा में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी लंबे समय से प्रयास कर रही है। निश्चित तौर पर जमीन पर उनको रणनीतिक स्थिति का फायदा होता है। लेकिन, आप किसी भी समस्या को चिन्हित करें तो लंबे समय से उस दिशा में वे काम कर रहे हैं।’’

पोम्पिओ ने कहा कि खतरा देखें तो भारत के साथ लगी सीमा पर जो हो रहा है उसके लिए वे लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं ।

यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 61 लाख के पार, 3.71 लाख अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सेना को आगे करने के संबंध में उन्होंने कहा कि खतरा वास्तविक है ।

उन्होंने कहा, ‘‘चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपनी सेना की क्षमता बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमारा रक्षा विभाग भी मानता है कि यह खतरा वास्तविक है । ’’

चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग सेना के प्रमुख भी हैं ।

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हमारा रक्षा विभाग, हमारी सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा के हमारे प्रतिष्ठान हमें उस स्थिति में बनाए रखेंगे जहां हम अमेरिकी लोगों की रक्षा कर सकते हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, जापान, ब्राजील और यूरोप समेत दुनियाभर में हमारे सहयोगियों के साथ हमारी अच्छी भागीदारी है । ’’

उन्होंने कहा कि आज की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी दस साल पहले की पार्टी से अलग है ।

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘सूची बहुत लंबी है । चाहे अमेरिका के बौद्धिक संपदा अधिकार को चुराने का मामला हो, अमेरिका में लाखों लोगों की नौकरी बर्बाद करने का मुद्दा हो, दक्षिण चीन सागर में समुद्री मार्ग में खतरा पैदा करने का हो, चीन ऐसे कई कदम उठा रहा है। साथ ही, जिन स्थानों पर सेना की तैनाती का अधिकार नहीं है वहां भी चीन उनकी तैनाती कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा उठाए गए ऐसे कदमों की सूची बहुत लंबी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान