देश की खबरें | आगरा में आंधी-तूफान से ताजमहल को हुआ खासा नुकसान, मुख्य मकबरे की रेलिंग टूटी
जियो

आगरा, 30 मई आगरा में शुक्रवार देर रात आंधी-तूफान की वजह से विश्वप्रसिद्ध ताजमहल की इमारत को खासा नुकसान पहुंचा और इस दौरान ताजमहल के मुख्य मकबरे की संगमरमर की रेलिंग टूट गयी और उसकी जालियां भीं गिर गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ.बसंत स्वर्णकार ने बताया, “आंधी से ताजमहल में संगमरमर की जालियां और लाल पत्थर की जालियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। परिसर में पेड़ उखड़ गये हैं वहीं एक दरवाजा भी उखड़ गया है।”

यह भी पढ़े | Unlock 1: गृह मंत्रालय ने जारी की अनलॉक 1 की गाइडलाइंस, कंटेनमेंट जोन में मिलेगी रियायत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “इसके अलावा ताजमहल परिसर में पर्यटकों की सुविधा के लिये बनायी गई शेड की फॉल्स सीलिंग उखड़ गयी है। ताजमहल के अलावा महताब बाग की दीवार पर पेड़ गिर गया है तो वही मरियम के मकबरे में भी पेड़ गिरा है।”

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से ताजमहल पिछले 68 दिन से बंद है।

यह भी पढ़े | Unlock 1: गृह मंत्रालय ने Lockdown 5.0 को लेकर जारी की गाइडलाइंस, कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक रहेगा लॉकडॉउन.

इससे पहले आंधी से ताजमहल में वर्ष 2018 में दो बार स्तंभ और पत्थर गिरे थे। 2018 में 11 अप्रैल और दो मई को आंधी से शाही दरवाजा, दक्षिणी दरवाजा के उत्तर पश्चिम गुलदस्ता स्तंभ टूटकर गिर गये थे।

इस बीच तूफान की वजह से आगरा शहर और देहात में कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ उखडऩे के साथ ही मकान गिरने की भी सूचना आई है। इस आंधी में तीन लोगों की मौत की और 25 लोगों के घायल होने की खबर हैं, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)