देश की खबरें | कर्नाटक में रविवार के कर्फ्यू में ढील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लॉकडाउन के आदेश को बरकरार रखते हुए रविवार को कर्फ्यू के नियमों में ढील दी है।
बेंगलुरू, 30 मई कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लॉकडाउन के आदेश को बरकरार रखते हुए रविवार को कर्फ्यू के नियमों में ढील दी है।
लॉकडाउन के चौथे चरण की 19 मई से शुरुआत होते ही राज्य सरकार ने आदेश दिए थे कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए रविवार को पूरे दिन लॉकडाउन जारी रहेगा।
ईद-उल-फितर से एक दिन पहले पिछले रविवार को इसे पूरे राज्य में लागू किया गया था।
राज्य की राजधानी में शनिवार की शाम से ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया था।
यह भी पढ़े | Monsoon 2020: समय से पहले केरल पहुंचा मानसून, बारिश होने से गर्मी से मिलेगी राहत.
मुख्य सचिव टी. एम. विजय भास्कर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि लोगों के आग्रह पर रविवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन नहीं होगा।
आदेश में बताया गया है कि बहरहाल, रात के दौरान लॉकडाउन जारी रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)