देश की खबरें | पंजाब के तरन तारन में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में तरन तारन के कोट मोहम्मद खान गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस दल पर हमला किया गया और एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तरन तारन, 10 अप्रैल पंजाब में तरन तारन के कोट मोहम्मद खान गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस दल पर हमला किया गया और एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार (पुलिस दल पर हमले की) यह घटना बुधवार शाम को तब हुई जब गांव में दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस दल वहां पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि 56 वर्षीय पुलिस उपनिरीक्षक चरणजीत सिंह को तब गोली मार दी गई जब वह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश कर रहे थे।

घायल चरणजीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गोइंदवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने बताया कि पुलिस को नियंत्रण कक्ष पर दो समूहों के बीच झगड़े के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया जहां उस पर हमला कर दिया गया और एसआई चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि झड़प को दौरान हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह भी हाथ में ईंट लगने से घायल हो गये।

एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस उपनिरीक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

इसके अलावा पुलिस उपनिरीक्षक के परिवार को पंजाब पुलिस कल्याण बीमा से भी एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now