मंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम एक निजी प्रयोगशाला से मिली अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े | ओडिशा में आज कोरोना वायरस के 129 नए मामले सामने आए : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अमृता पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।
शर्मा ने बताया कि सतपाल महाराज और उनका परिवार घर में पृथक-वास में रह रहा है।
मंत्री की पत्नी के कोविड-19 से पीड़ित होने से हड़कंप मच गया है क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था और इस दौरान अधिकारियों के साथ भी बैठकें करते रहे हैं।
इस बीच, उत्तराखंड में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 749 हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY