देश की खबरें | ऑनलाइन कक्षा में हिस्सा नहीं ले सकने वाली छात्रा ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में नया शैक्षणिक सत्र ऑनलाइन कक्षाओं के साथ सोमवार से शुरू हो गया।

जियो

केरल में नया शैक्षणिक सत्र ऑनलाइन कक्षाओं के साथ सोमवार से शुरू हो गया।

यह घटना सोमवार शाम को नजदीकी वलान्चेरी में हुई। इससे कुछ घंटे पहले ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थी, क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के कारण शिक्षण संस्थान बंद हैं।

यह भी पढ़े | असम में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, कई घायल- राहत बचाव कार्य जारी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 14 साल की देविका ने सोमवार शाम को अपने घर के पास आत्मदाह कर लिया।

उसके शोकाकुल पिता बालाकृष्ण ने कहा कि वह होशियार छात्रा थी और परेशान थी, क्योंकि घर का टीवी काफी वक्त से खराब था और घर में किसी के पास भी स्मार्ट फोन नहीं है।

यह भी पढ़े | असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत : 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उसकी दादी ने बताया कि देविका डिजिटल कक्षा में हिस्सा नहीं ले पाने की वजह से परेशान और दुखी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि देविका दोपहर से ही लापता थी और उसका जला हुआ शव घर के पास से ही मिला ।

पीड़िता के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और लॉकडाउन की वजह से गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

विधायक उबैद हुसैन थंगल ने आरोप लगाया कि छात्रा अधिकारियों की दूरदर्शिता की कमी का शिकार हुई जो ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने से पहले इस बाबत अधिक जानकारी नहीं जुटा पाए।

उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों छात्र हैं जिसके पास ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के लिए उपकरण नहीं हैं।

मलाप्पुरम के पुलिस अधीक्षक अब्दुल करीम ने कहा कि शुरुआती जांच में पुष्टि होती है कि उसने खुदकुशी की है।

शिक्षा मंत्री प्रो सी रवींद्रन ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें