जरुरी जानकारी | राजस्थान में स्टोन उद्योग पटरी पर लौटा, स्थानीय श्रमिकों व कारीगरों को काम मिलने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पत्थर (स्टोन) आधारित इकाइयों में काम शुरू हो गया है और इससे स्थानीय श्रमिकों व कारीगरों को काम मिलने की उम्मीद है।

जयपुर, 28 मई राजस्थान की पत्थर (स्टोन) आधारित इकाइयों में काम शुरू हो गया है और इससे स्थानीय श्रमिकों व कारीगरों को काम मिलने की उम्मीद है।

nयह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य के सिकंदरा, कोटा, झालावाड़, करौली, बयाना, धौलपुर, जैसलमेर आदि स्थानों पर परंपरागत स्टोन आधारित अधिकांश इकाइयों में काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि स्टोन सेक्टर में अधिकांश संख्या में स्थानीय श्रमिक होने से स्थानीय स्तर पर ही श्रमिक रोजगार से जुड़ने लगे हैं। उन्हाेंने बताया कि स्टोन इकाइयों में गेंगसा, कटर मशीनों की घनघनाहट सुनाई दे रही है। राजस्थान के पत्थर उद्योग की समूचे विश्व में पहचान के साथ ही मांग भी है।

nयह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

अग्रवाल ने बताया कि दौसा के सिकंदरा में स्टोन का काम कर रही आधी से अधिक इकाइयों में छेनी-हथोड़े का जादू चल निकला है। उन्हाेंने बताया कि करौली के हल्के लाल पत्थर पर आकर्षक जाली-झरोखे, छतरियां, मूर्तियां, फब्बारें, डिजाइनर पिल्लर और पत्थर के मुंह बोलते अन्य सजावटी उत्पादों को घड़ने का काम शुरू हो गया है।

इसी तरह से करौली में परंपरागत सेंड स्टोन की 150 में से 140 इकाइयों में चौखट, जाली-झरोखे, स्लेब्स आदि का काम शुरु हो गया है। भरतपुर बयाना के बंशी पहाड़पुर पत्थर की रीको औद्योगिक क्षेत्र, आईआईडी और आसपास की करीब 200 इकाइयों में से 160 इकाइयाेंं में काम हो रहा है। उन्होंने धौलपुर की 85 पत्थर की इकाइयां भी परिचालन में आ गयी हैं।

उन्होंने कहा कि कोटा की विश्वविख्यात स्टोन इकाइयों में उत्पादन शुरू होने से क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार मिलने लगा है। उन्हाेंने बताया कि कोटा स्टोन की झालावाड़ की 400 इकाइयों और कोटा मेें 260 इकाइयोंं में काम शुरू हो गया है। पत्थर उद्योग से अधिकांश स्थानीय लोग ही जुड़े हुए हैं ऐसे में उम्मीद है कि स्थानीय स्तर पर रोजागर के बेहतर अवसर होने से श्रमिकोंं का गांवों की और पलायन रुकेगा और श्रम शक्ति उत्पादकता से जुड़ेगी।

उद्योग आयुक्त मुक्तानन्द अग्रवाल के अनुसार राज्य सरकार के योजनाबद्ध प्रयासों से राज्य में औद्योगिक गतिविधियां सामान्य होने की दिशा में बढ़ने लगी है और 35 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां फिर से काम करने लगी हैं।

अग्रवाल ने बताया कि टैक्सटाइल सेक्टर, ऑयल सेक्टर, सीमेंट सेक्टर, आटा-दाल, मसाला मिलों, फार्मा सेक्टर के साथ ही स्टोन सेक्टर की इकाइयों के आरंभ होना प्रदेश की औद्योगिक गतिविधियों के सामान्य स्तर की और बढ़ने का संकेत है। उन्होंने बताया कि स्टोन सेक्टर में अधिकांश संख्या में स्थानीय श्रमिक होने से स्थानीय स्तर पर ही श्रमिक रोजगार से जुड़ने लगे हैं। उन्हाेंने बताया कि स्टोन इकाइयों में गेंगसा, कटर मशीनों की घनघनाहट शुरु होने लगी है। राजस्थान के पत्थर उद्योग की समूचे विश्व में पहचान के साथ ही मांग भी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में लॉकडाउन-4 को शुरुआत-1 के रूप् में लेते हुए औद्योगिक निवेश बढ़ाने और स्थानित इकाइयों में औद्योगिक गतिविधियों को सामान्य स्तर पर लाने के समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\