देश की खबरें | एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के कथित दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.420 किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मेरठ (उप्र), 14 जून उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के कथित दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.420 किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अमरोहा जिले के निवासी हंसराज और फिरासत अली को शुक्रवार शाम हापुड़-मेरठ रोड पर पांची पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

सिंह ने बताया कि टीम ने दोनों के पास से 4.420 किलोग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, 800 रुपये बरामद किए और एक कार जब्त की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी 2021 से झारखंड से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अफीम की तस्करी कर रहे थे

उन्होंने ने बताया कि फिरासत अली को इससे पहले 2022 में भी इसी तरह के मामले में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि करीब एक साल बाद जेल से रिहा होने के उपरांत उसने कथित तौर पर फिर मादक पदार्थ तस्करी शुरू कर दी और हंसराज को अपनी मदद के लिए शामिल कर लिया।

सिंह ने बताया कि दोनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कथित तौर पर तस्करी करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड