खेल की खबरें | श्रीलंकाई टीम ने अभ्यास शुरू किया, कप्तान ने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी चाहते हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की उम्मीद में सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया जिसमें पहले दिन फिटनेस पर ध्यान दिया गया जबकि मंगलवार से टीम मैदानी अभ्यास भी करेगी।

कोलंबो, एक जून श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की उम्मीद में सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया जिसमें पहले दिन फिटनेस पर ध्यान दिया गया जबकि मंगलवार से टीम मैदानी अभ्यास भी करेगी।

कोविड-19 महामारी के कारण श्रीलंका में मार्च से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ है। तब इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये श्रीलंका दौरे पर आयी थी लेकिन वह दौरे के शुरू में ही स्वदेश लौट गयी थी। यह श्रृंखला अब अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी है।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

यहां एक होटल में कड़े सुरक्षा उपायों के बीच श्रीलंका के 13 खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया। उनका यह अभ्यास शिविर 12 दिन तक चलेगा जिसमें फिटनेस ड्रिल के साथ मैदानी अभ्यास भी शामिल है।

पहले दिन के अभ्यास के बाद कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा कि टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी चाहती है और इसलिए उसने अभ्यास शुरू किया।

यह भी पढ़े | भाभी कहां हैं माही भाई: जब इंस्टाग्राम पर साक्षी से युजवेंद्र चहल ने धोनी के बारे में पूछा.

करुणारत्ने ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह अभ्यास करने तथा फिटनेस और कौशल के स्तर पर पुरानी लय में लौटने का समय है। हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी चाहते हैं और इसलिए हमने अभ्यास शुरू किया है। ’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार श्रीलंका को जून – जुलाई में दक्षिण अफ्रीका और भारत से तीन – तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी थी। उसे अगस्त में तीन टेस्ट मैचों के लिये बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। ये तीनों मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।

जिन खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया है उनमें अधिकतर गेंदबाज शामिल हैं। इनमें सुरंगा लखमल, कासुन रजिता, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, इसुरू उदाना, लेसिथ एमबुलडेनिया, लक्षण संदाकन, दानुश शनाका और नुवान प्रदीप शामिल हैं।

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि इन खिलाड़ियों को निजी कारणों से होटल या अभ्यास स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

श्रीलंका में अभी तक कोविड-19 से 1,633 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिनमें से 11 की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान