देश की खबरें | ‘स्पीकअप इंडिया’: कर्नाटक कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को शुरू किए गए ऑनलाइन अभियान ‘स्पीकअप इंडिया’ के तहत कर्नाटक में कांग्रेस ने कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को दूर करने में कथित विफलता को लेकर राज्य की बीएस येदियुरप्पा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जियो

बेंगलुरु, 28 मई सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को शुरू किए गए ऑनलाइन अभियान ‘स्पीकअप इंडिया’ के तहत कर्नाटक में कांग्रेस ने कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को दूर करने में कथित विफलता को लेकर राज्य की बीएस येदियुरप्पा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा ने भी इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा कोविड-19 से निपटने में किये जा रहे प्रयासों को सामने लाने के लिए एक अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: महाराष्ट्र के गोंदिया की तरफ बढ़ रहा टिड्डी दल, अधिकारियों ने सावधान रहने को कहा.

पार्टी के आलाकमान के आह्वान पर, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर आयोजित अभियान में भाग लिया और अपने संदेश और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने पत्रकारों से बात-चीत में कहा कि प्रवासी मजदूर राष्ट्र निर्माता हैं। उन्हें सम्मान के साथ घर भेजने के बजाय उन्हें राज्य में बनाए रखने के लिए उनके खिलाफ एक साजिश हुई है।

यह भी पढ़े | पंजाब: शराब देने से इनकार करने पर गुस्साए लोगों ने दुकान के कर्मचारी को पीट-पीटकर मारा डाला, पुलिस जांच में जुटी.

शिवकुमार ने कहा, ‘‘यह (प्रवासी मजदूरों के खिलाफ) एक साजिश है। हम उन्हें बंधुआ मजदूरों की तरह नहीं रख सकते। हमने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया है। वे गरीब लोग हैं। हमें उन्हें विश्वास के साथ जाने देना चाहिए।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से बिल्डरों की मुलाकात के बाद मिलने के बाद मई के पहले सप्ताह में श्रमिक स्पेशल ट्रेन रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले का जिक्र किया। तीखी आलोचना के बाद सरकार ने इसे निलंबित करने के 48 घंटे के भीतर ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया था।

शिवकुमार ने दावा किया कि प्रवासी श्रमिकों के लिए सात लाख रुपये की किराने सामान की किट का 10 प्रतिशत भी उन तक नहीं पहुंचा।

उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को यात्रा खर्च के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करना पड़ा था।

अपने वीडियो संदेश में, शिवकुमार ने कहा कि वर्तमान स्थिति में देश को बचाने की आवश्यकता है क्योंकि देश लॉकडाउन की वजह से गहरे संकट में है।

इसके जवाबी अभियान के रूप में, भाजपा ने ट्विटर पर एक हैशटैग ‘‘#इंडिया यूनाइटेड अगेंस्ट कोविड’’ शुरू किया जिनमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया और सरकार के कार्यों का उल्लेख किया गया।

कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ अथक लड़ाई छेड़ी है। समय पर लॉकडाउन लगाया गया, पीपीई और जांच किट रिकॉर्ड समय में निर्मित किया गया, गरीबों को खाद्यान्न की आपूर्ति की गई, प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गईं, 21 लाख करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज लाया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी