देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी की कोविड-19 से मौत : अधिकारी
जियो

नयी दिल्ली, 31 मई दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी की कोविड-19 से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा, उत्तरी निगम के एक स्कूल की प्रधानाचार्य में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जोकि भोजन वितरण केंद्र में कार्यरत थीं।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीनी आर्मी के साथ टकराव के कथित वीडियो को किया खारिज, राजनाथ सिंह बोले- PLA ने हमारे क्षेत्र में अधिक घुसने की कोशिश की.

एसडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मचारी बदरपुर क्षेत्र के वार्ड-95 में तैनात था। वह मधुमेह से ग्रस्त था।

कर्मचारी को पहले लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और बाद में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 51 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 498 पहुंची : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि स्कूल की प्रधानाचार्य के संपर्क में आए नौ लोगों को पृथक-वास में भेजा गया है और स्कूल को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, '' प्रधानाचार्य को 17 दिन के लिए घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। उन्होंने आखिरी बार 27 मई को ड्यूटी की थी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)