विदेश की खबरें | ‘साउथ एशियन्स फॉर बाइडेन’ ने जॉर्ज फ्लॉयड और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग की

वाशिंगटन, दो जून पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन करने वाले स्वयंसेवी संगठन ‘साउथ एशियन्स फॉर बाइडेन’ ने अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुटता दर्शाते हुए जॉर्ज फ्लॉयड और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

रेस्तरां में काम करने वाले अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के 46 वर्षीय फ्लॉयड की मिनियापोलिस में सोमवार को मौत हो गई थी । एक श्वेत पुलिस कर्मी ने उन्हें जमीन पर गिरा कर घुटने से उनका गला दबा दिया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.

वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी ने फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबा रखा है और फ्लॉयड को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

इस घटना के बाद अमेरिका में विरोध के स्वर मुखर हो उठे हैं।

यह भी पढ़े | Anonymous Hackers Re-Emerge After George Floyd Murder: अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन के बीच हुई 'हैक्टिविस्ट' की वापसी, पोल खोलने की दी धमकी.

साउथ एशियंस फॉर बाइडेन (एसएबी) की राष्ट्रीय निदेशक नेहा दीवान ने कहा, ‘‘साउथ एशियंस फॉर बाइडेन अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के साथ मजबूती से खड़े होकर जॉर्ज फ्लॉयड और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि विशेषकर अश्वेत समुदाय के लोगों को कानून के प्रवर्तन और न्याय प्रणाली में जड़ें जमाए बैठे नस्लवाद का सामना करना पड़ता है जिसका परिणाम, अत्याधिक यातना, चोट और कभी-कभी मौत भी हो जाती है।

अहमुद एर्बी, ब्रायो टेलर, फ्लॉयड और कई अन्य जो अन्याय के शिकार हुए हैं इन घटनाओं के मद्देनजर यह स्पष्ट है कि अमेरिका को अब पहले से कहीं अधिक एक ऐसे नेता की आवश्यकता है जो देश को एकजुट कर सके।

दीवान ने कहा, ‘‘कल, जब राष्ट्रपति ट्रम्प हमारे देश को संबोधित करने के बजाय अपने बंकर में छिप गए थे । उपराष्ट्रपति बाइडेन ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और देश को नस्लीय और सामाजिक न्याय के खिलाफ चलाए जा रहे एजेंडा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।”

बाइडेन फॉर प्रेसिडेंट और एशियन अमेरिकन पैसिफिक आईलैंडर (एएपीआई) लीडरशिप काउंसिल के राष्ट्रीय वित्तीय समिति सदस्य अजय जैन भूतोरिया ने कहा कि फ्लॉयड की दिनदहाड़े हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करना सही और आवश्यक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)