खेल की खबरें | सरकार से स्वीकृति मिलने पर अगले हफ्ते ट्रेनिंग शुरू कर सकती है दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों के अगले हफ्ते ट्रेनिंग शुरू करने की संभावना है और वे इस महीने प्रदर्शनी मैच में भी हिस्सा ले सकते हैं, बशर्ते सरकार से इसकी स्वीकृति मिल जाए।

जोहानिसबर्ग, एक जून दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों के अगले हफ्ते ट्रेनिंग शुरू करने की संभावना है और वे इस महीने प्रदर्शनी मैच में भी हिस्सा ले सकते हैं, बशर्ते सरकार से इसकी स्वीकृति मिल जाए।

आउटडोर ट्रेनिंग को दोबारा शुरू करने की संभावना बढ़ गई जब देश सोमवार को पांच चरण के लॉकडाउन के लेवल तीन पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

लॉकडाउन के लेवल तीन में गैर संपर्क वाले पेशेवर खेलों को देश के खेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने पर ट्रेनिंग और मैच दोबारा शुरू करने की इजाजत है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की खेल संस्थाओं ने सरकार के सामने प्रस्तुति दी है जिसमें क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) भी शामिल है। इसके ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने के लिए अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़े | भाभी कहां हैं माही भाई: जब इंस्टाग्राम पर साक्षी से युजवेंद्र चहल ने धोनी के बारे में पूछा.

खेल को दोबारा शुरू करने की चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत सीएसए चाहता है कि सबसे पहले आईसीसी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए फ्रेंचाइजी क्रिकेटरों की मैदान पर वापसी हो।

सीएसए इसके बाद आकलन करेगा कि खिलाड़ियों का शिविर के लिए दूसरे प्रांतों की यात्रा करना और फिर मैचों का आयोजन संभव है या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान