रांची, 28 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक की रांची शाखा और सरायकेला शाखा में वित्तीय अनियमितता और 15
करोड़ रुपये से अधिक की राशि के गबन और दुरुपयोग मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से कराने के निर्देश दिये हैं।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने
वित्तीय अनियमितता के इस मामले में जांच कर दोषी कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी:उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 179 नये मामले आए सामने, 15 की हुई मौत.
बैंक की रांची शाखा में अनियमितता के इस मामले में वित्त विभाग के विशेष अंकेक्षण में 9, 98, 21,155 रुपए के गबन की बात सामने आयी है। वहीं बैंक की सरायकेला शाखा में 5.22 करोड़ रुपए के वित्तीय गबन की पुष्टि हुई है।
कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक की रांची और सरायकेला शाखा में गबन का मामला सामने आने पर तत्कालीन निबंधक, सहयोग
समितियों और विभागीय सचिव के संयुक्त जांच दल का गठन किया था। जांच दल ने इस मामले में दोषी पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
करने का निर्देश दिया था।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में लाल मनोजनाथ शाहदेव, तत्कालीन जिला सहकारिता पदाधिकारी,चाईबासा एवं जयदेव प्रसाद सिंह,तत्कालीन महाप्रबंधक, झारखंड
राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड तथा राम कुमार प्रसाद, तत्कालीन प्रबंध निदेशक, देवघर-जामताड़ा सहकारी बैंक को निलंबित कर दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY