देश की खबरें | सैनिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर दम तैयार रहते हैं: अजय भट्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बहुत ऊंचा है और सैनिक कभी भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर दम तैयार रहते हैं।

उधमपुर/जम्मू, 22 अक्टूबर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बहुत ऊंचा है और सैनिक कभी भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर दम तैयार रहते हैं।

भट्ट ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने संकट की परिस्थितियों में हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रक्षा राज्य मंत्री ने उत्तरी कमान में ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में कहा, “ आज हमारे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा है। हम किसी भी समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि जब भी देश को किसी संकट या आपदा के समय किसी भी स्थिति का सामना करना पड़ता है तो सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

भट्ट ने कहा कि आज देश में स्थिति बदल गई है। विकास की दृष्टि से नकारात्मक विचार सकारात्मक विचारों में बदल गए हैं।

उन्होंने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सीमाओं की सुरक्षा करने और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को स्थिर रखने के लिए हमेशा युद्ध की स्थिति में रहने के लिए उत्तरी कमान की सराहना की।

एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने उधमपुर में उत्तरी कमान के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें सुरक्षा और अभियान चलाने की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और रक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

भट्ट ने उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में 'शौर्य दिवस (इन्फैंट्री डे) मोटरसाइकिल रैली' को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।

1947-48 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना के श्रीनगर पहुंचने के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बाइक रैली का आयोजन किया गया है। रैली का समापन 27 अक्टूबर को यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर होगा।

मंत्री ने बाद में राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) की लड़कियों से भी बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान