देश की खबरें | जम्मू में सैन्य शिविर के बाहर संदिग्ध आतंकवादी के साथ मुठभेड़ में सैनिक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में शनिवार को एक शिविर के बाहर एक संदिग्ध आतंकवादी के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 10 मई जम्मू में शनिवार को एक शिविर के बाहर एक संदिग्ध आतंकवादी के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इलाके को सुरक्षित करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर शाम उच्च सुरक्षा वाले नगरोटा इलाके में हुई।

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर की ओर से जारी बयान में कहा गया, "नगरोटा सैन्य स्टेशन की सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखने पर चौकस प्रहरी ने चुनौती दी, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए फायरिंग हुई। इसमें प्रहरी मामूली रूप से घायल हो गया।"

व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि घुसपैठियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।

इस बीच, पुलिस प्रवक्ता ने जम्मू के बाहरी इलाके में आर एस पुरा सेक्टर में आतंकवादियों की मौजूदगी का दावा करने वाली खबरों को निराधार बताया।

उन्होंने कहा, "लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें ताकि उचित सत्यापन हो सके। सोशल मीडिया पर (आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में) असत्यापित संदेश अपलोड करने और साझा करने से आम जनता में दहशत फैलती है।"

प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की नियमित, असत्यापित खबरों के माध्यम से आम जनता में दहशत पैदा करने का कोई भी जानबूझकर किया गया प्रयास कानूनी कार्रवाई को आकर्षित कर सकता है।

उन्होंने कहा, "क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ सहयोग करें।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\