खेल की खबरें | टी20 विश्व कप स्थगित होने पर आईपीएल खेलने को तैयार हैं स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप अगर कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होता है तो वह आईपीएल खेलने को तैयार हैं ।

सिडनी, एक जून आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप अगर कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होता है तो वह आईपीएल खेलने को तैयार हैं ।

बीसीसीआई सितंबर अक्टूबर में आईपीएल कराना चाहता है जो कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था ।

यह भी पढ़े | Mitchell Starc in IPL 2020: अगर अक्टूबर में हुआ IPL तो मिशेल स्टार्क आग उगलती गेंदबाजी करते आएंगे नजर?.

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने कहा कि वह आस्ट्रेलियाई सरकार से अनुमति मिलने पर आईपीएल खेलने भारत जाने के लिये तैयार हैं ।

स्मिथ ने कहा ,‘‘ देश के लिये विश्व कप खेलने से बढकर कुछ नहीं । निश्चित तौर पर मैं विश्व कप को तरजीह दूंगा लेकिन अगर वह स्थगित होता है और आईपीएल होता है तो मैं आईपीएल खेलने के लिये तैयार हूं ।’’

यह भी पढ़े | टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बनने वाले हैं पिता, मंगेतर नताशा स्टेनकोविक की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी (See Pics).

उन्होंने कहा ,‘‘ हालात अभी हमारे काबू के बाहर हैं । हम वही कर रहे हैं जो हमसे कहा जा रहा है ।’’

ऐसी खबरें थी कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से टी20 विश्व कप 2021 तक टालने के लिये कहा है । इस बारे में फैसला 10 जून को आईसीसी की बैठक में लिया जायेगा ।

स्मिथ ने कहा ,‘‘ मैने इसके बारे में सोचा नहीं है। हम पेशेवरों और सरकार की सलाह पर अमल करेंगे । इस समय दुनिया के जो हालात हैं, क्रिकेट अप्रासंगिक हो गया है । जब सही समय होगा और हमसे कहा जायेगा तो हम वापसी करेंगे । तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\