खेल की खबरें | स्मिथ ने माना, भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराना मुश्किल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम ने विश्व कप में सही समय पर अपना चरम हासिल किया है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराना बेहद मुश्किल होगा।

मुंबई, छह नवंबर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम ने विश्व कप में सही समय पर अपना चरम हासिल किया है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराना बेहद मुश्किल होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं तथा ऑस्ट्रेलिया मंगलवार को यहां होने वाले मैच में अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करके अंतिम चार में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनने की कोशिश करेगी।

स्मिथ ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘आप सही समय पर अपने चरम पर पहुंचाना चाहते हैं लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आपको निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि अगर हम वहां पहुंचने में सफल रहे तो यह इसकी खूबसूरती होगी।’’

उन्होंने कहा,‘‘आप जानते हैं कि हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और हमने पहले तो मैच गंवा दिए थे। उसके बाद हमने अच्छी प्रगति की लेकिन अभी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर हम काम कर सकते हैं।’’

स्मिथ ने कहा कि भारत की टूर्नामेंट की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की चुनौती और अधिक कड़ी कर दी है।

उन्होंने कहा,‘‘कल का मैच हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि अगर हम जीत दर्ज करते हैं तो आगे बढ़ जाएंगे। मेरा मानना है कि आप सही समय पर अपने चरम पर पहुंचाना चाहते हैं तथा अभी शीर्ष पर काबिज दोनों टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। विशेष कर भारत जिसने दूसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका को कल आसानी से पराजित किया।’’

स्मिथ ने कहा,‘‘उन्हें हराना मुश्किल होगा और इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि हम भी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं इसलिए उम्मीद है कि हमारे लिए भी वह दिन अच्छा हो सकता है। हम खुद को उस स्थान पर पहुंचाएंगे और अपने लिए मौका बनाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट