देश की खबरें | सोलापुर में 3.16 करोड़ रुपये मूल्य का छह किलोग्राम सोना जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 14 दिसंबर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पुलिस ने विशाखापत्तनम से एक कार से आ रहे दो लोगों के पास से 3.16 करोड़ रुपये मूल्य का करीब छह किलोग्राम सोना जब्त किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोलापुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी सतपुते ने बताया कि सोना आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से महाराष्ट्र के सांगली ले जाया जा रहा था और संदेह है कि कर से बचने के लिए यह तस्करी की जा रही थी।

यह भी पढ़े | Kamal Nath Retirement From Politics: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत, कहा- मैं अब आराम करना चाहता हूं.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सोने की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी, इसलिए सोलापुर के बाहर राजमार्ग पर एक टीम तैनात की गई और रविवार शाम संदिग्ध कार को रोका गया।’’

अधिकारी ने बताया कि सोने का वजन करीब छह किलोग्राम है जिसका मूल्य 3.16 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ का बेसिक शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला, अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश.

उन्होंने बताया, ‘‘ कार में सवार दोनों लोगों ने न तो सोने के मालिकाना हक के संबंध में दस्तावेज पेश किए और न ही संतोषजनक जवाब दिए।’’

अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक तौर पर यह कर से बचने के लिए तस्करी का मामला प्रतीत होता है। इस संबंध में आगे की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)