जरुरी जानकारी | सीतारमण ब्रिटेन की यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचीं।
लंदन, 10 अप्रैल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचीं।
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी में कहा कि ऑस्ट्रिया में भारत के राजदूत शंभू एस कुमारन ने वियना में मंत्री का स्वागत किया।
मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान, सीतारमण ऑस्ट्रिया के वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर और सरकार के प्रमुख संघीय चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।’’
सीतारमण ऑस्ट्रिया के अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन मंत्री वोल्फगैंग हैटमैन्सडॉर्फर के साथ मिलकर वहां की विभिन्न कंपनियों के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) के साथ एक सत्र की सह-अध्यक्षता भी करेंगी। बैठक के दौरान उद्योग प्रमुखों को दोनों देशों के बीच मजबूत निवेश सहयोग के लिए भारत में मौजूदा और आने वाले अवसरों से अवगत कराया जाएगा।
यह यात्रा इस सप्ताह ब्रिटेन में उनके व्यस्त कार्यक्रम के बाद हो रही है। अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा सीतारमण ने ब्रिटेन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ बातचीत की।
वित्त मंत्री आठ अप्रैल से 13 अप्रैल, 2025 तक ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)