देश की खबरें | उप्र और दिल्ली के स्कूलों के मॉडल पर चर्चा करने लखनऊ जाएंगे सिसोदिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि वह अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाएंगे और वहां दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा स्कूलों की स्थिति सुधारने पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया को राज्य के स्कूलों का दौरा करने का आमंत्रण दिया था।

यह भी पढ़े | यूपी: छात्रों के इनोवेशन को उत्पाद की शक्ल देंगी कंपनियां, रंग लाई योगी सरकार की मुहिम.

उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 में उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद राज्य सरकार शिक्षा और बिजली जैसे मुद्दे उठा रही है।

सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के शिक्षा के मॉडल पर खुली चर्चा करने की चुनौती को स्वीकार करते हैं।

यह भी पढ़े | UP: प्रतापगढ़ में दूल्हे ने पेश की अनूठी मिसाल, शादी से महज कुछ घंटे पहले अपंग हुई दुल्हन की भरी मांग.

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अगले सप्ताह चर्चा में भाग लेने लखनऊ जाएंगे।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद यूपी के मंत्रियों ने हमें शिक्षा पर चर्चा के लिए बुलाया है। मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं और अगले मंगलवार को लखनऊ जाकर दिल्ली और यूपी के शिक्षा मॉडल पर चर्चा करूंगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)