जरुरी जानकारी | सिंगापुर ने जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाकर किया 0-2 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर ने 2025 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 0-2 प्रतिशत कर दिया है।

सिंगापुर, 14 अप्रैल सिंगापुर ने 2025 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 0-2 प्रतिशत कर दिया है।

व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय (एमटीआई) ने सोमवार (14 अप्रैल) को इस घोषणा में वैश्विक व्यापार पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क के प्रभाव का हवाला दिया।

सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस), वास्तविक केंद्रीय बैंक ने भी लगातार दूसरी बार मौद्रिक नीति में नरमी का रुख अपनाया क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के कारण आर्थिक आशंकाएं बढ़ रही हैं ।

एमटीआई के अनुसार, फरवरी में सिंगापुर की जीडीपी वृद्धि का अनुमान एक से तीन प्रतिशत था। इसमें अमेरिका और चीन सहित सिंगापुर के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों की समग्र वृद्धि में अपेक्षित कमी को ध्यान में रखा गया था। हालांकि अब 2025 के जीडीपी वृद्धि अनुमान को घटाकर 0-2 प्रतिशत कर दिया गया है।

एमटीआई ने कहा, ‘‘ तब से अमेरिका ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत का आधारभूत शुल्क लगाया है तथा अमेरिका के साथ बड़े व्यापार अधिशेष वाले देशों पर उच्च जवाबी शुल्क लगाया है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के शुल्क और अमेरिका तथा चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध से ‘‘ वैश्विक व्यापार व वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की आशंका है।’’

क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के विकास के दृष्टिकोण पर बाह्य मांग में गिरावट का ‘‘ नकारात्मक प्रभाव’’ पड़ेगा जो आंशिक रूप से वैश्विक व्यापार व वृद्धि पर शुल्क के व्यापक असर के कारण होगा।

एमटीआई ने कहा, ‘‘ व्यापार और उपभोक्ता भावनाएं भी कम होंगी, जिससे कई अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू खपत व निवेश कम हो जाएगा।’’

मंत्रालय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2025 की पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही में सिंगापुर की अर्थव्यवस्था 3.8 प्रतिशत बढ़ेगी, जो पिछली तिमाही की पांच प्रतिशत की वृद्धि से कम है।

एमटीआई ने 90 दिन की अस्थायी रोक के साथ ही अमेरिका और चीन के बीच शुल्क युद्ध का उल्लेख किया। चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ अमेरिका का वृद्धि परिदृश्य खराब है, क्योंकि आयात लागत बढ़ने से खपत कमजोर होने की आशंका है। चीन का वृद्धि परिदृश्य भी नरम पड़ गया है, क्योंकि अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के बीच उसके निर्यात में वृद्धि रुकने के आसार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड