देश की खबरें | एसएचओ आत्महत्या प्रकरण : गहलोत ने किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने पर सैद्धांतिक सहमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजगढ़ के थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई की आत्महत्या के मामले में जांच किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से कराने पर सोमवार को सैद्धांतिक सहमति दे दी।

जियो

जयपुर, एक जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजगढ़ के थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई की आत्महत्या के मामले में जांच किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से कराने पर सोमवार को सैद्धांतिक सहमति दे दी।

बिश्नोई के परिजनों ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बिश्नोई समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को इस बारे में मुख्यमंत्री गहलोत से मिला और इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। उन्हें अवगत कराया गया कि इस मामले की जांच राज्य पुलिस की सीआईडी-सीबी शाखा द्वारा निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राज्यसभा की 18 सीटों के साथ ही 6 अन्य सीटों पर 19 जून को होगी वोटिंग.

प्रवक्ता ने बताया कि फिर भी गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार इस जांच (सीआईडी-सीबी) में परिजनों के सुझाव पर किसी भी अन्य पुलिस अधिकारी को शामिल करने अथवा प्रकरण की सीबीआई या न्यायिक जांच सहित किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने पर सैद्धान्तिक रूप से सहमत है। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ (चूरू) के थाना प्रभारी विष्णुदत्त ने 22 मई की रात अपने क्वार्टर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा और बसपा के कुछ विधायकों तथा अन्य नेताओं ने एक स्थानीय विधायक पर थानाधिकारी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू