देश की खबरें | उद्धव के प्रति समर्थन जताने को पार्टी मुख्यालय पर जुटे शिवसैनिक, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और कई विधायकों के साथ संपर्क नहीं हो पाने के घटनाक्रम के बीच मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दादर इलाके में स्थित पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

मुंबई, 21 जून शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और कई विधायकों के साथ संपर्क नहीं हो पाने के घटनाक्रम के बीच मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दादर इलाके में स्थित पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

मंगलवार सुबह शिंदे के बगावती तेवर अपनाने की खबर सामने आने के बाद पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के प्रति समर्थन जताने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता शिवसेना भवन के बाहर एकत्रित होने लगे।

पार्टी मुख्यालय पहुंची एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘ शिवसेना को धोखा देने वालों के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारे नेता उद्धव ठाकरे इन सभी समस्याओं से पार पा लेंगे और विजयी होंगे।’’

अन्य पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘जब बाला साहेब ठाकरे (शिवसेना संस्थापक) जीवित थे, वह कहा करते थे कि जिस तरह से तुम लोगों ने मेरा साथ दिया है, उसी तरह उद्धव का समर्थन करो। हम वही कर रहे हैं। हम सभी यहां उद्धव ठाकरे के प्रति समर्थन जताने के लिए एकत्र हुए हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के एकत्र होने पर किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिये बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इस बीच, उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक शहर में शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उद्धव ठाकरे के प्रति समर्थन जताने के लिए शालीमार चौक इलाके में पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\