देश की खबरें | शिंदे, शिवसेना के बागी विधायकों का होटल छावनी बना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के मुंबई में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करने के बीच लोगों की नजरें अब वहां से करीब 280 किमी दूर, भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में सूरत के एक लग्जरी होटल पर टिक गई हैं जहां शिवसेना के असंतुष्ट मंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के कुछ बागी विधायक ठहरे हुए हैं।

सूरत, 21 जून महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के मुंबई में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करने के बीच लोगों की नजरें अब वहां से करीब 280 किमी दूर, भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में सूरत के एक लग्जरी होटल पर टिक गई हैं जहां शिवसेना के असंतुष्ट मंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के कुछ बागी विधायक ठहरे हुए हैं।

मंगलवार को सुबह से ही होटल की सुरक्षा सख्त कर दी गई और करीब 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही होटल छावनी में परिवर्तित हो गया है।

होटल में पहले से ठहरे मेहमान एक-एक कर जा रहे हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि शहर के डुमास रोड स्थित होटल ने अनिश्चितकाल के लिए नयी बुकिंग बंद कर दी है।

इस बीच, उत्तर महाराष्ट्र में जलगांव से भाजपा विधायक संजय कुटे दोपहर में अपनी कार से होटल पहुंचे और उन्हें वहां ठहरे शिवसेना नेताओं से मिलने के लिए अंदर जाने दिया गया।

शिवसेना के प्रमुख नेता शिंदे और अन्य विधायकों के सोमवार रात यहां आने के बाद 300 से 400 पुलिसकर्मियों ने होटल परिसर के अंदर और बाहर मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने किसी भी "अनधिकृत" व्यक्ति को होटल के अंदर प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रवेश और निकास दोनों स्थानों पर बैरिकेड लगा दिए।

होटल के अंदर उस मंजिल पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है,जहां विधायक ठहरे हुए हैं। सुबह से ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी यहां का दौरा कर रहे हैं। उन्हें तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते देखा गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति या आगंतुक को होटल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है और कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र (आईडी) की जांच और संबंधित अधिकारियों से अनुमति के बाद ही अंदर जाने की अनुमति है। कैमरामैन और पत्रकारों का एक बड़ा समूह होटल के बाहर डेरा डाले हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट