खेल की खबरें | शापोवालोव आस्ट्रेलिया पहुंचने पर कोविड-19 से संक्रमित पाये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह 22 वर्षीय खिलाड़ी आस्ट्रेलिया पहुंचने वाली कनाडाई टीम का हिस्सा है। एटीपी कप सिडनी में एक से नौ जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होगा।
यह 22 वर्षीय खिलाड़ी आस्ट्रेलिया पहुंचने वाली कनाडाई टीम का हिस्सा है। एटीपी कप सिडनी में एक से नौ जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होगा।
शापोवालोव पिछले सप्ताह अबुधाबी में विश्व टेनिस चैंपियनशिप के प्रदर्शनी मैच में खेले थे जहां उन्होंने तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में राफेल नडाल को हराया था।
नडाल को इस टूर्नामेंट में खेलने के बाद कोरोना वायरस के लिये पॉजिटिव पाया गया था। उनके अलावा तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच और ट्यूनीशिया की ओंस जाबुर का परीक्षण भी पॉजिटिव आया था।
विश्व के पूर्व नंबर 10 खिलाड़ी शापोवालोव ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पृथकवास पर हैं और उन्हें हल्के लक्षण हैं।
शापोवालोव ने कहा, ‘‘सभी को सूचित करना चाहता हूं कि सिडनी पहुंचने पर कोविड के लिये किया गया मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है। मैं सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं जिसमें पृथकवास पर रहना शामिल है तथा उन लोगों को सूचित कर रहा हूं जो मेरे संपर्क में रहे।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)