देश की खबरें | शाहरूख खान के फाउंडेशन ने मुजफ्फरपुर स्टेशन वीडियो से चर्चा में आए बच्चे की मदद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के गैर सरकारी संगठन मीर फाउंडेशन ने उस बच्चे की मदद की जो एक वीडियो में बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी मृत मां को उठाने का प्रयास करता नजर आया। बच्चा और उसकी मृत मां का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

जियो

मुंबई, एक जून फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के गैर सरकारी संगठन मीर फाउंडेशन ने उस बच्चे की मदद की जो एक वीडियो में बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी मृत मां को उठाने का प्रयास करता नजर आया। बच्चा और उसकी मृत मां का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

पिछले हफ्ते सामने आया यह वीडियो कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों के संकट के सबसे हृदय विदारक दृश्यों में शामिल था।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: CBI के दो अधिकारी COVID-19 की चपेट में, किया गया क्वारंटाइन.

शाहरूख खान ने सोमवार को कहा कि अपने माता-पिता को खोना कितना दुखदायी होता है, यह समझते हुए वह हमेशा उस बच्चे की मदद करेंगे।

बिहार के बच्चे का वीडियो पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और शाहरूख खान के फाउंडेशन ने बच्चे का पता लगाकर उसकी मदद की।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के मुंबई में सोमवार को 34 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1805 हुई: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनजीओ ने ट्विटर पर बच्चे और उसके भाई की दादा-दादी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘मीर फाउंडेशन उन सभी का आभारी है जिन्होंने हमें इस बच्चे तक पहुंचाया, अपनी मां को जगाने के हृदय विदारक दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया। अब हम उसकी सहायता कर रहे हैं और वह अपने दादा-दादी की देखरेख में है।’’

शाहरूख (54) ने बच्चे के परिवार तक पहुंचने में सहायता करने वाले लोगों को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि माता-पिता को खोना कितना दुखदायी होता है और उनका प्यार और सहयोग हमेशा ‘‘छोटे बच्चे’’ के साथ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान